Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना गौरव की बात: सुखदेव भगत

By Team Lohardaga live

achievement
सांसद सुखदेव भगत के साथ दीक्षा व उनके स्वजन

लोहरदगा। लोहरदगा की बेटी दीक्षा कुमारी को एनएसएस ( राष्ट्रीय सेवा योजना) में भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों 6 अक्टूबर को सम्मानित किया गया। दीक्षा कुमारी अपने पिता प्रदीप सिंह और बहन के साथ लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत से उनके आवास में मुलाकात की। सांसद ने दीक्षा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सांसद ने कहा कि लोहरदगा की बेटी को यह सम्मान मिलना लोहरदगा ही नहीं वरन पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। दीक्षा कुमारी ने केंद्र सरकार के योजनाओं जैसे स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा, प्रधानमंत्री बीमा योजना जैसे अनेक योजनाओं में काम किया। दीक्षा का दृढ़ संकल्प इच्छा शक्ति और सेवाभाव ही उसे इस सम्मान का हकदार बनाया है। एनएसएस एक ऐसा कार्यक्रम है जो युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करता है। श्री भगत ने कहा कि हमारी बेटियां सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है हम सबों को उसे प्रोत्साहन देकर और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।