Orange hindi lohardaga live

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी जय श्रीराम समिति

By Team orangehindi

General
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी जय श्रीराम समिति

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी जय श्रीराम समिति

14 अक्टूबर को होगा नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, 30 सितंबर को होगी अगली बैठक

लोहरदगा। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा की बैठक गुरुवार को जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करूवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 14 अक्टूबर को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी।

बैठक में आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और पदाधिकारियों के बीच समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समिति के आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष बजरंग करूवा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने की अपील की। समारोह में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति की अगली महत्वपूर्ण बैठक 30 सितंबर को होगी। इसमें जिले के साथ विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

मौके पर जिला संरक्षक सुषमा सिंह, लक्ष्मी भगत, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, कन्हैया करूवा, शैलेश कुमार कुशवाहा, ओम महतो, विक्की कसेरा, उपेंद्र कुशवाहा, मनोज राम, गुड्डू साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें