Orange hindi lohardaga live

जय श्रीराम समिति ने शोभायात्रा में शामिल होने का दिया आमंत्रण

By Team orangehindi

General
जय श्रीराम समिति ने शोभायात्रा में शामिल होने का दिया आमंत्रण

शारदीय नवरात्र पर पावरगंज से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पुनेरी ढोल रहेगा आकर्षण का केंद्र

लोहरदगा। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर रविवार, 11 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए जय श्रीराम समिति ने जनसंपर्क अभियान चलाकर शहरवासियों को आमंत्रित किया। समिति ने लोहरदगा के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

इस संबंध में जय श्रीराम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा श्रद्धालुओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इसके बाद समिति के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उन्हें शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

शोभायात्रा रविवार सुबह 7:30 बजे पावरगंज स्थित देवी मंदिर से प्रारंभ होगी। यहां से यात्रा गुदरी बाजार स्थित राम मंदिर होते हुए बरवाटोली स्थित मनोकामना मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा में महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पुनेरी ढोल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

जय श्रीराम समिति ने महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों सहित सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है। समिति का उद्देश्य नवरात्र के प्रथम दिन धार्मिक उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाना है।

और पढ़ें