जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा
By Team orangehindi

सेवा, सामाजिक सरोकार और संगठन विस्तार के कार्यों को लेकर पदाधिकारियों ने की सराहना
लोहरदगा। जय श्री राम समिति एवं देवी मंडप पॉवरगंज चौक पूजा समिति की ओर से भव्य आरती एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हुआ। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
समिति के अनुसार, सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों के दौरान संगठन का ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विस्तार हुआ और बड़ी संख्या में युवाओं को समिति से जोड़ा गया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में रक्तदान शिविरों के आयोजन तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य किए गए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों तथा वैचारिक गोष्ठियों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर सुनील अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि दो वर्ष का कार्यकाल सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज की सेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने आगामी एक वर्ष के कार्यकाल में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने की बात कही।
आरती एवं पूजन के बाद समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संरक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों को साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी और बाजे से पॉवरगंज चौक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। पूजन के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जय प्रकाश शर्मा, अनिल उरांव, अजय पंकज, सूरज अग्रवाल, राजीव रंजन, रितेश साहू, कुमुद अग्रवाल, नरेंद्र मित्तल, गुड्डू रॉय, जीवन राज मेहता, कपिल देव मिश्रा, गुप्तेश्वर गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप साहू, विनोद साहू, संतोष महतो, नवीन सोनी, धनेश्वर साहू, अनूप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, काली साहू, बजरंग साहू, शुभम शर्मा, रवि वर्मा, विकास वर्मा, अशोक साहू, शताब्दी आलोक, पंकज वर्मा, अमित वर्मा, रिंकु वर्मा, अनिल वर्मा, शौर्यदीप दत्ता, हर्ष सर्राफ, छोटू, पीयूष, अनूप साहू, विशाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।