Orange hindi lohardaga live

जय श्री राम समिति अब ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत, सुनील अग्रवाल बने अध्यक्ष

By Team orangehindi

social
जय श्री राम समिति अब ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत, सुनील अग्रवाल बने अध्यक्ष

प्रदीप साहू को सचिव की जिम्मेदारी, सामाजिक-धार्मिक कार्यों के साथ जनहित के मुद्दों पर भी करेगा पहल

लोहरदगा। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय जय श्री राम समिति अब ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत हो गई है। निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रस्ट ने अपने नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा की है। इसके तहत सुनील कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष और प्रदीप साहू को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की घोषणा अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने की।

नई कार्यकारिणी में रमेश कुमार राय, विक्रम कुमार और विनोद कुमार उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जीवन महतो और सत्यकेतु प्रसाद सहसचिव, कपिल देव मिश्रा कोषाध्यक्ष तथा विनोद प्रसाद और अनिल रविदास सहकोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

ट्रस्ट का निबंधन संख्या 2026/LOH/1877/BH4/26 है। निबंधन के बाद संगठन ने अपनी गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की दिशा में पहल शुरू की है। ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक और धार्मिक कार्यों के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाना है।

राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति लोगों को जागरूक करना ट्रस्ट के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। इसके अलावा जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक सेवाओं को बढ़ावा देने तथा लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने की योजना है।

और पढ़ें