Orange hindi lohardaga live

बक्सिडीपा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धू-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले

By Team orangehindi

Special
बक्सिडीपा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धू-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले
बक्सिडीपा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धू-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले
बक्सिडीपा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धू-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले
बक्सिडीपा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धू-धू कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले

सांसद सुखदेव भगत, उपायुक्त संदीप कुमार मीना और एसपी सादिक अनवर रिजवी की मौजूदगी में

हुआ पुतला दहन; हजारों लोगों ने देखा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीकात्मक दृश्य

लोहरदगा। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश के साथ लोहरदगा के बक्सिडीपा स्थित दशहरा मेला मैदान में विजयादशमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित मेले में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में लोग मेला मैदान पहुंचे।

कार्यक्रम में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत, उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिले के कई गणमान्य लोग एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि दशहरा हमें संदेश देता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और अच्छाई की ही होती है। वहीं, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने में सहयोग के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और आम नागरिकों की सराहना की।

आतिशबाजी और रोशनी ने बढ़ाई मेले की रौनक

पुतला दहन से पहले आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। आसमान में बिखरती रंग-बिरंगी रोशनी ने दर्शकों का मन मोह लिया। मेले में सजे मीना बाजार, रंगीन लाइटों और बच्चों के लिए लगाए गए झूलों ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। परिवारों और बच्चों की भीड़ से पूरा परिसर गुलजार रहा।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

मेले में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने भीड़ प्रबंधन और आयोजन को व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग किया। धार्मिक उत्साह, सांस्कृतिक उल्लास और सामाजिक सहभागिता के बीच बक्सिडीपा का दशहरा समारोह संपन्न हुआ।

और पढ़ें