Orange hindi lohardaga live

बलदेव साहू स्टेडियम में गूंजा जन-गण-मन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फहराया तिरंगा

By Team orange hindi

Administrative
बलदेव साहू स्टेडियम में गूंजा जन-गण-मन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फहराया तिरंगा
बलदेव साहू स्टेडियम में गूंजा जन-गण-मन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फहराया तिरंगा
बलदेव साहू स्टेडियम में गूंजा जन-गण-मन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फहराया तिरंगा
बलदेव साहू स्टेडियम में गूंजा जन-गण-मन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फहराया तिरंगा

लोहरदगा। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को लोहरदगा का बलदेव साहू स्टेडियम देशभक्ति के रंग में नजर आया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मुख्य समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा लहराते ही राष्ट्रगान की धुन से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन

ध्वजारोहण के बाद मंत्री ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनगिनत लोगों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके सपनों का भारत बनाने की जिम्मेदारी आज की पीढ़ी पर है।

सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

अपने संबोधन में मंत्री ने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकास और जनकल्याण के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के साथ कृषि, पशुपालन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है। कोशिश है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम लोगों तक की रही मौजूदगी

समारोह में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिले के कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों और विभिन्न संस्थानों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों और नारों से माहौल में उत्साह बना रहा। समारोह के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Advertisement

और पढ़ें