Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में जेएमएम का कुनबा बढ़ा, जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

By Team orange hindi

political
लोहरदगा में जेएमएम का कुनबा बढ़ा, जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन
लोहरदगा में जेएमएम का कुनबा बढ़ा, जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) जिला कार्यालय में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। पार्टी के बढ़ते प्रभाव और नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने झामुमो का दामन थाम लिया। जेएमएम जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद के उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्य रूप से मारवाड़ी युवा मंच के जिला अध्यक्ष निखिल सर्राफ और जेएलकेएम पार्टी के दक्षिणी छोटानागपुर के वरीय उपाध्यक्ष गुलसाद अशरफ के नेतृत्व में युवाओं का एक बड़ा हुजूम जेएमएम में शामिल हुआ। जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद निखिल सर्राफ और गुलसाद अशरफ ने संयुक्त रूप से कहा कि लोहरदगा में जेएमएम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हेमंत सोरेन सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और स्थानीय स्तर पर पार्टी के मजबूत नेतृत्व को देखते हुए युवाओं ने यह कदम उठाया है। सभी युवाओं ने एक सुर में कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने कहा कि युवाओं का झुकाव जेएमएम की तरफ होना इस बात का प्रमाण है कि जनता पार्टी की नीतियों पर भरोसा करती है। निखिल सर्राफ और गुलसाद अशरफ जैसे जमीनी साथियों के आने से लोहरदगा जिले में पार्टी को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी और आने वाला चुनाव में जे एम एम लोहरदगा का नेतृत्व करेगी।

और पढ़ें