Orange hindi lohardaga live

झामुमो जिला समिति की बैठक आयोजित, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

By Team Lohardaga Live

political

लोहरदगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन मजबूती, पंचायत व प्रखंड कमेटियों की समीक्षा और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।

*जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं: मोज्जमिल अहमद*

जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इनमें सार्वजनिक सुरक्षा पेंशन योजना, फसल राहत योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, सखी मंडल सशक्तिकरण, छात्रवृत्ति और फेलोशिप योजना प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से सीधे गरीब, किसान, मजदूर, छात्र और आम जनता लाभान्वित हो रही हैं।

*भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: हेमंत सोरेन*

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों पर जिला समिति को नजर रखने को भी कहा गया है।

*कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी*

जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भ्रष्ट अधिकारियों पर पैनी नजर रखें। यह सरकार आम जनों की सरकार है और इसमें भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।