Orange hindi lohardaga live

मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो ने जताया शोक, कार्यालय में दी श्रद्धांजलि*

By Team orangehindi

political
मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो ने जताया शोक, कार्यालय में दी श्रद्धांजलि*

*जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रखा दो मिनट का मौन, बताया अपूरणीय क्षति*

झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुदीव्य कुमार सोनू के असमय निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं सहित राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख व्याप्त है। रविवार को लोहरदगा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को पार्टी, राज्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद ने कहा कि सुदीव्य कुमार सोनू का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और दुखद है। उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक समर्पित नेता और संगठन के मजबूत स्तंभ को खो दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री सोनू पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी उनके कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुदीव्य कुमार सोनू का व्यक्तित्व सरल, सहज और कर्मठ था। वे कार्यकर्ताओं से लगातार जुड़े रहते थे और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई करना कठिन है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में पार्टी के जिला सचिव अनिल उरांव ने कहा कि सुदीव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए बड़ी क्षति है। वहीं केंद्रीय सदस्य राधा तिर्की एवं युवनती देवी ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिवंगत मंत्री की कार्यशैली, संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार हमेशा स्मरण किया जाएगा। सभी ने उनके अधूरे कार्यों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

मौके पर जिला सचिव अनिल उरांव, केंद्रीय सदस्य राधा तिर्की, केंद्रीय सदस्य युवनती देवी, अख्तर अंसारी, जयप्रकाश शर्मा, फातमा परवीन, राज किशोर राम, बिनेश गुप्ता, साकिर अंसारी, आकाश साहू, कृष्ण उरांव, बालमुकुंद लोहरा, अफरोज आलम, हसनैन खलीफा, विजय कुमार, रौशन ठाकुर, सिला उरांव, सुषमा उरांव, कैफ खान, राहुल गुप्ता, अमर सिंह, सहबान अंसारी, बुद्धियां उरांव, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Advertisement

Sunrize Hostipal
Advertisement
Amrit Case Hospital

और पढ़ें