जे.एम.एस. इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग आयोजित
By Team Lohardaga live

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर
लोहरदगा। जे.एम.एस. इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल के परिसर में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और आनंद का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की संस्थापक एडवोकेट सुषमा सिंह ने क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, त्याग, करुणा और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने बच्चों को इस पर्व के माध्यम से समाज में अच्छाई फैलाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। विशेष रूप से शिक्षिका रिचा हेलन, सुजाता हेलन, श्रद्धा छेत्री, राजेंद्र कुंवर एवं विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या दीपा शिखर ने कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की गई। साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह क्रिसमस गैदरिंग विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुई और विद्यालय में प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश छोड़ गई।
