नवरात्रि पर जूनियर डीएवी में सजे मां दुर्गा के नौ स्वरूप, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
By Team orangehindi

फैंसी ड्रेस, श्लोक वाचन और नृत्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
लोहरदगा। जूनियर डीएवी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर फैंसी ड्रेस, श्लोक वाचन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्लोक वाचन और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।
विद्यालय की प्राचार्या प्रेरणा संखधर के निर्देशन तथा अश्विन पात्रो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए। नर्सरी में आश्वी साह, अन्वी साहू, भाग्य लक्ष्मी, दृष्टि कुमारी, प्रीतिका सौरभ, शानवी उरांव और ऋषिका सोनी सहित कई बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में शिवांगी सोनी, प्रिशा कुमारी, अक्षिता मेहता, आराध्या संस्कृति, आरुषि गोप, अवनी रानी और वैदेही राज ने प्रथम स्थान हासिल किया।
यूकेजी तथा कक्षा प्रथम और द्वितीय के विभिन्न वर्गों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।