Orange hindi lohardaga live

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के कमलेश उरांव ने पूर्णिया बिहार में आयोजित 36 वां क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह में लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान किया प्राप्त

By Team Lohardaga live

Sports
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के पूर्णिया बिहार में आयोजित 36 वां क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह में लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान किया प्राप्त

लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के कमलेश उरांव ने पूर्णिया बिहार में आयोजित 36 वां क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह में लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम रंगभूमि मैदान पूर्णियां, बिहार में किया गया था, जिसमें झारखंड एवं बिहार के चयनित सर्वश्रेष्ठ भैया बहनों ने भाग लिया। कमलेश ने अपनी मेहनत, बढ़िया तैयारी और दृढ़ निश्चय के साथ उत्कृष्ट छलाँग लगाई, जिसकी दूरी 6.08 मीटर थी। उनकी तकनीक ने निर्णायकों को प्रभावित किया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंक मिले।

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने कमलेश को बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने शारीरिक आचार्य जोधन सिंह एवं कमलेश उरांव को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह उनके विद्यालय के लिए एक गर्व की बात है।

कमलेश की इस उपलब्धि से अन्य भैया बहनों को भी प्रेरित किया है कि वे भी खेलों में भाग लें और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाएँ। उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई।