Orange hindi lohardaga live

राष्ट्रीय यूथ गेम में लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 18 पदक जीते

By Team orange hindi

Sport
राष्ट्रीय यूथ गेम में लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 18 पदक जीते
राष्ट्रीय यूथ गेम में लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 18 पदक जीते

लोहरदगा। दिल्ली के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 से 24 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय यूथ गेम में लोहरदगा के 10 कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में कुल 11 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।

अंडर-17 वर्ग में पल्लवी कुमारी और ओमप्रकाश कुमार ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। रूपा कुमारी, निंद्रानी उरांव, प्रीति उरांव और शिल्पा कुमारी ने एक-एक स्वर्ण व रजत पदक हासिल किया। सुनील कुमार साहू ने दो रजत और सुशीला कुमारी ने कांस्य पदक जीता। वहीं 18+ वर्ग में अंजली कुमारी ने दो स्वर्ण और राजेश उरांव ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया।

जिला कराटे संघ के सचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनकी मेहनत और लगन को जीत का श्रेय दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को मिले सहयोग और प्रोत्साहन के लिए जिला प्रशासन एवं खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, एसपी सादिक अनवर रिजवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव सहित खेलप्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच को शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें