Orange hindi lohardaga live

करमा पर्व ने गांवों में जगाई संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की भावना

By Team orangehindi

General
करमा पर्व ने गांवों में जगाई संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की भावना

बोरसीदाग, खुटखट्टी व हुटाप में हिंडाल्को सीएसआर ने आयोजन के लिए किया सहयोग, करीब 100 ग्रामीण हुए शामिल

लोहरदगा। करमा पर्व परंपरा, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देता है। इसी भावना के साथ करमा पूजा के अवसर पर सीएसआर टोरी साइडिंग, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से बोरसीदाग, खुटखट्टी एवं हुटाप गांवों में पर्व के आयोजन के लिए सहयोग प्रदान किया गया। आयोजन में करीब 100 ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व हिंडाल्को सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार ने किया। इस अवसर पर रेलवे साइडिंग सेक्शन हेड अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों के सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में सीएसआर टीम की ओर से अनन्या डे, सुप्रिया गराबाडु एवं लाल उमाशंकर उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करमा पर्व मनाया और सामूहिक रूप से पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने आयोजन के लिए हिंडाल्को सीएसआर के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों की ओर से संजय कुमार, भीखू उरांव, सुनीता देवी, बिरासमुनी देवी, जोगेश मुंडा, मुकेश मुंडा, मनोज उरांव, रविंद्र सिंह, सूरज सिंह एवं कैला लोहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें