Orange hindi lohardaga live

कार्तिक उरांव साइकिल रेस का आयोजन कल

By Team Lohardaga live

social
साइकिल रेस करते प्रतिभागी

लोहरदगा से चिंगरी बिशुनपुर तक 51 किमी की रोमांचक दौड़, युवा संगम 2025 भी होगा आयोजित

लोहरदगा। विकास भारती बिशुनपुर संस्था द्वारा विगत 41 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी “कार्तिक उरांव साइकिल रेस” का आयोजन 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को किया जा रहा है।

यह साइकिल रेस बक्शीडीपा मैदान, लोहरदगा से शुरू होकर जतरा टाना भगत स्मारक, चिंगरी बिशुनपुर तक लगभग 51 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इस प्रतियोगिता में लोहरदगा एवं गुमला जिले के सैकड़ों ग्रामीण युवक एवं युवतियां उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

साइकिल रेस का उद्घाटन समारोह प्रातः 8:30 बजे शुरू होगा, जहां रेस को विकास भारती बिशुनपुर के सचिव पद्मश्री अशोक भगत, पुलिस अधीक्षक लोहरदगा एवं अनुमंडल पदाधिकारी लोहरदगा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इस वर्ष चिंगरी में होने वाले समापन समारोह में युवा संगम 2025 का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 600 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में ग्रामीण विकास मॉडल पर चर्चा की जाएगी तथा गांव के विकास में युवाओं की भूमिका पर विशेष मंथन होगा।

युवाओं को कार्यक्रम के दौरान युवा विकास मॉडल के विभिन्न आयामों से अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता हेतु विकास भारती बिशुनपुर के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत के निर्देशन में लोहरदगा विकास भारती के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हैं।

इस संबंध में जानकारी विकास भारती के क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र कुमार मंडल ने दी।