Orange hindi lohardaga live

खेलो झारखंड के प्रखंड स्तरीय मुकाबले शुरू

By Team orange hindi

Sport
खेलो झारखंड के प्रखंड स्तरीय मुकाबले शुरू

कबड्डी में सीएम एसओई नदिया और खो-खो में कुजरा व हिरही की टीम बनी विजेता

खेलो झारखंड के प्रखंड स्तरीय मुकाबले शुरू

लोहरदगा। सीएम एसओई नदिया हिंदू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ राजीव रंजन ने किया। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के बालक-बालिका विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

मौके पर बीईओ राजीव रंजन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में अनुशासन बेहद जरूरी है। अनुशासन के साथ खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है, इसलिए हार से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

बीपीओ मंजू देवी ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का अच्छा माध्यम है। शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सुमन ने कहा कि खेलो झारखंड जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

प्रतियोगिता के कबड्डी अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में सीएम एसओई नदिया हिंदू उच्च विद्यालय की टीम विजेता रही। वहीं खो-खो के अंडर-17 बालिका वर्ग में एकलव्य विद्यालय कुजरा और बालक वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उच्च विद्यालय हिरही की टीम ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के संचालन में संजय उरांव, रश्मि खेस, आरती कुमारी, प्रतिभा खलखो, उर्शुला कुजूर, विक्की कुमार, गंगाधर महतो, सुमो खेस, राजेंद्र लकड़ा, वीरेंद्र यादव, संजय कुजूर और कुलदीप मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षिका बीणा कुमारी, कन्हैया द्विवेदी, अनूप एक्का सहित अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया।

और पढ़ें