Orange hindi lohardaga live

80 लाख की शराब की खेप पर कुड़ू पुलिस की नजर, ट्रक छोड़ भागा चालक

By Team orange hindi

Crime
 80 लाख की शराब की खेप पर कुड़ू पुलिस की नजर, ट्रक छोड़ भागा चालक

धान के भूसे के बीच छिपाकर रखी थीं 37,920 बोतलें, चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अंकित थी शराब

 80 लाख की शराब की खेप पर कुड़ू पुलिस की नजर, ट्रक छोड़ भागा चालक

कुड़ू, लोहरदगा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कुड़ू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ट्रक से 790 पेटियों में रखी 37,920 बोतल मैकडोवेल ब्रांड की शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस को देखकर बदला रास्ता, पीछा करने पर छोड़ दिया ट्रक

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली सूचना के आधार पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुड़ू थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रांची की ओर से आ रहे ट्रक संख्या PB13BS-0280 पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस को देखकर चालक ने अचानक ट्रक मोड़ लिया और तेज गति से लोहरदगा की ओर भागने लगा।

संदेह बढ़ने पर थाना प्रभारी अजित कुमार ने एएसआई सुकु सोरेन और पुलिस बल के साथ ट्रक का पीछा किया। पुलिस के पीछे आने की भनक लगते ही चालक ने जिमा स्थित सिदरा पेट्रोल पंप के समीप ट्रक खड़ा किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कुड़ू थाना पहुंचाया।

भूसे के बीच छिपी थी शराब की बड़ी खेप

ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस को धान के भूसे से भरे बोरों के बीच शराब की पेटियां छिपाकर रखे होने का पता चला। जांच में 790 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 48 बोतलें थीं। इस तरह कुल 37,920 बोतल शराब बरामद की गई।

चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अंकित मिली शराब

पुलिस के अनुसार बरामद शराब की बोतलों पर “सेल फॉर यूटी चंडीगढ़ ओनली” अंकित पाया गया है। इससे प्रथम दृष्टया शराब के अवैध परिवहन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शराब की खेप कहां से चली थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसका स्पष्ट खुलासा चालक के फरार होने के कारण अभी नहीं हो सका है।

बिहार भेजे जाने की आशंका, नेटवर्क की तलाश में जांच तेज

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब की यह खेप रांची के रास्ते बिहार भेजी जा रही थी। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में फरार चालक की तलाश के साथ-साथ शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

कुड़ू पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में हाल के दिनों में अवैध शराब की बड़ी बरामदगियों में से एक माना जा रहा है। अब जांच का केंद्र इस बात पर है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप कहां से निकली और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement

Sunrize Hostipal
Advertisement
Amrit Case Hospital

और पढ़ें