Orange hindi lohardaga live

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने किया सम्मान, समाजसेवा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प

By Team orangehindi

General
कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने किया सम्मान, समाजसेवा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प
कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने किया सम्मान, समाजसेवा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प

नवरात्र में कलश यात्रा में समाज की बढ़ेगी भागीदारी, दिसंबर में कारीगरों और समाजसेवियों का होगा विशेष सम्मान

लोहरदगा। कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने की। समारोह में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष नितेश कुमार मन्नू, महामंत्री कुणाल वर्मा, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार साहू सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दक्ष प्रजापति के चित्र पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। महामंत्री कुणाल वर्मा, बसंत कुमार साहू एवं नितेश कुमार ने माल्यार्पण किया। पुरोहित जयशंकर मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। ट्रस्ट के संरक्षक राम प्रसाद पंडित, सीताराम प्रजापति एवं बरवाटोली निवासी कृष्ण प्रजापति की मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

समारोह को संबोधित करते हुए रमेश साहू ने कहा कि प्रजापति समाज द्वारा सामाजिक स्तर पर लोगों को सम्मानित करने की पहल सराहनीय है। ऐसे प्रयास समाज को जागरूक और संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सम्मान के लिए ट्रस्ट का आभार जताते हुए आगामी दुर्गा पूजा में जिलेवासियों से उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील की।

महामंत्री कुणाल वर्मा ने प्रजापति समाज की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज निरंतर मेहनत और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है। एसबीआई इंश्योरेंस सेक्टर के मैनेजर राकेश प्रजापति ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कार्य करने के दौरान उन्होंने कई सामाजिक गतिविधियां देखीं, लेकिन लोहरदगा में समाज द्वारा किया जा रहा इस तरह का आयोजन उल्लेखनीय है। उन्होंने भविष्य में समाजहित में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

पुरोहित जयशंकर मिश्र ने समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्हें अंगवस्त्र एवं दुर्गा सप्तशती भेंट कर सम्मानित किया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष को भी दुर्गा सप्तशती प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद पत्रकारों को भगवद्गीता की पुस्तक भेंट की गई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर की कलश यात्रा में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मूर्तिकारों, पंडाल निर्माण से जुड़े कलाकारों तथा मिट्टी से दीया आदि बनाने वाले कारीगरों को सम्मानित करने का कार्यक्रम अब दिसंबर में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। समाज के अन्य सम्मान समारोह भी इसी दौरान आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन की जिम्मेदारी संरक्षक मंडली के साथ संयोजक के रूप में रामदेव प्रजापति, अनिल प्रजापति, पुरोज प्रजापति, दिलीप प्रजापति एवं संजय प्रजापति को दी गई है। धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार प्रजापति ने किया।

समारोह में विनोद प्रसाद, अमर गोस्वामी, राहुल कौशल, पारस जी, शशिकांत प्रजापति, वासुदेव प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, देव नंदन प्रजापति, बालमुकुंद प्रजापति, राकेश प्रजापति, डॉ. प्रभात कुमार प्रजापति, राजू प्रजापति, अमित प्रजापति, सरोज प्रजापति, शंकर प्रजापति, सहसचिव प्रवीण कुमार चिंटू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें