सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
By Team Lohardaga live

लोहरदगा आवास पर परिजनों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण
लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत की माता स्वर्गीय बुदिया भगत की पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोहरदगा स्थित सांसद आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें परिजनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम से पूर्व परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। इस दौरान ज्येष्ठ पुत्र दुर्गा भगत, कनिष्ठ पुत्र एवं सांसद सुखदेव भगत, पुत्रवधू चंद्रपति भगत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, पौत्र अभिनव सिद्धार्थ, शाश्वत सिद्धार्थ तथा पौत्रवधू अंजलि टोप्पो सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने अपनी माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी मां ने उन्हें त्याग, सेवा और संघर्ष के जो संस्कार दिए, वही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि लोहरदगा की जनता की निष्ठापूर्वक सेवा करना और समाज के हित में कार्य करना ही उनकी माता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में परमानंद मिश्र, शाहिद अहमद बेलू, सुबोध साहू, अनिल कुमार, पवन गौतम, साजिद अहमद, आलोक साहू, कुणाल अभिषेक, राधेश्याम साहू, विजय चौहान, सत्यजीत सिंह, वासुदेव महतो, दिनेश अग्रवाल, विकास शाहदेव, राजीव टाना भगत, हसन कुरैशी, सुदर्शन ठाकुर, लक्षू उरांव, श्याम बिहारी यादव, गुलाम जिलानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने स्वर्गीय बुदिया भगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।