Orange hindi lohardaga live

गांधी जयंती पर स्व. नंदलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

By Team Lohardaga Live

Sports
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित खिलाड़ी

लोहरदगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्व. नंदलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक श्री दुर्गेश कुमार साहू ने अपने ज्येष्ठ पुत्र जयशान कुमार साहू एवं परिवारजनों के साथ उपस्थित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व. नंदलाल प्रसाद साहू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।

इसके पश्चात टॉस कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि श्री दुर्गेश कुमार साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि ग्रामीण खेल हमारी संस्कृति और समाज की असली पहचान है।

उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी फीफा के नियमों के अनुरूप खेलें तो उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। हमारे गांवों में अपार प्रतिभाएं छिपी हुई हैं जिन्हें यह मंच अवसर देता है। उन्होंने कहा कि यही प्रतिभा एक दिन देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मैदानों में भी परचम लहराएगी। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे अपने खेल के प्रति समर्पित रहें और अपने कौशल में निरंतर सुधार करें। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजन समिति को बधाई दी और सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि सुखैर भगत ने कहा कि खेल प्रेमी सदैव ईमानदारी और नियमों के साथ खेलें। ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने से गांव की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

बता दें कि यह टूर्नामेंट वर्ष 1992 से लगातार आयोजित हो रहा है और आज 33 वर्षों का सुनहरा सफर (कोरोना काल को छोड़कर) पूरा करते हुए नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर विशेष रूप से संरक्षक फजल अब्बास, जयनाथ साहू, कामेश्वर प्रसाद, नंदकिशोर शुक्ला, बुधु भगत, अनिल उराँव, अध्यक्ष प्रकाश उराँव, कार्यकारी अध्यक्ष मोख्तार अंसारी, उपाध्यक्ष शौकत अंसारी, दुखिया उराँव, श्रीकुंवर लोहरा, धर्मवीर उराँव, महासचिव रुस्तम अंसारी, फिरोज अंसारी, रंजीत उराँव, तबारक अंसारी, सचिव सरफ़राज़ अंसारी, विजय पाठक, जहुर अंसारी, राजू अंसारी, कोषाध्यक्ष गौतम प्रसाद साहू, सह-कोषाध्यक्ष सरताज अंसारी, पूर्व मुखिया एतवा उराँव, वरिष्ठ कॉंग्रेसी असलम अंसारी, हफिज अंसारी, आरिफ अंसारी, इम्तियाज़ अंसारी तथा समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में खिलाड़ियों, दर्शकों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखने योग्य रहा।