Orange hindi lohardaga live

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन

By Team orangehindi

political
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन

वोट, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के नारे के साथ केंद्र सरकार पर साधा निशाना

लोहरदगा | गठबंधन से जुड़े वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के सदस्यों ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला प्रभारी महेश कुमार सिंह ने की। मौके पर सीपीआई (एम) के जिला कमेटी सदस्य दिलीप कुमार वर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिशों का विरोध किया जाएगा।

राजद जिलाध्यक्ष शाहिद अहमद ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में योगदान देने वाले लोगों के वंशजों को विदेशी बताना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मो. जफर शाह का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सरकार के रवैये से सांप्रदायिकता को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। वक्ताओं ने मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

और पढ़ें