Orange hindi lohardaga live

“वोट चोर, गद्दी छोड़” महारैली में शामिल होने लोहरदगा कांग्रेस का दल दिल्ली रवाना

By Team Lohardaga live

political
वोट कर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में शामिल होने जाते कांग्रेसी

लोहरदगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट चोर, गद्दी छोड़” महारैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के एक सौ से अधिक महिला एवं पुरुष कार्यकर्त्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूखैर भगत की अगुवाई में कार्यकर्त्ताओं का यह दल रांची रेलवे स्टेशन से गरीब रथ ट्रेन द्वारा दिल्ली प्रस्थान किया। दल में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

रवाना होने से पूर्व स्टेशन परिसर में कार्यकर्त्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर “वोट चोर गद्दी छोड़”, “संविधान की रक्षा कौन करेगा? हम करेंगे!”, “राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं”, “राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद”, “प्रदेश कांग्रेस कमेटी ज़िंदाबाद” जैसे नारे लगाए। इस दौरान माहौल कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के जोश से गूंजता रहा।

जिला अध्यक्ष सूखैर भगत ने कहा कि कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित इस महारैली में लोहरदगा जिले से भारी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता पार्टी को मजबूत करने, राहुल गांधी के नेतृत्व को सशक्त करने और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली रवाना हो रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से देश का संविधान खतरे में है और इसी प्रतिरोध को मुखर करने के लिए कांग्रेसजन दिल्ली पहुंच रहे हैं।

रवाना हुए दल में पुरुष साथियों में शाहिद अहमद बेलू, प्रकाश उराँव, मुजम्मिल अंसारी, जुगल भगत, रशीद अंसारी, महताब आलम, सनाउल्लाह अंसारी, सामिद अंसारी, तल्हा अंसारी, जगन्नाथ उराँव, अमर लकड़ा, मंजन उराँव, बुधवा उराँव, तबरेज अंसारी, रुस्तम अंसारी, रिज़वान आलम, गौतम प्रसाद साहू, सफीक अंसारी, राजेंद्र यादव, सुशील उराँव, हामिद अंसारी, इदरीस अंसारी, रियाज अंसारी, चंद्र उराँव, बुद्धदेव राम, संकेश्वर उराँव, सोहराय उराँव, परमेश्वर उराँव, नजीब अहमद, मोहम्मद सेराज अंसारी, रामदेव उराँव, खुर्शीद खान, सत्येंद्र कुमार, जुनैद खान, शहजाद अंसारी, सेराजुल अंसारी, मोहम्मद इक़बाल, महावीर उराँव, बलिराम उराँव, योगेंद्र उराँव, परदेसिया उराँव, रामधनी उराँव, मनीष कुजूर, प्रकाश भगत, बुद्धेश्वर उराँव, मनी उराँव सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल थे।

महिला कार्यकर्त्ताओं में सीमा भगत, विमल मिंज, शीला देवी, लालमुनी उराँव, कमला पन्ना, बीना कुमारी, सोनिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रीमा कुमारी, मनीता कुमारी, लक्ष्मी उराँव, सुजाता कुमारी, फुलमनी उराँव, सुमंती उराँव, अंजली कुमारी, संतोषी उराँव, अनुष्का उराँव, स्वाति महली, निर्मला उराँव, उर्मिला कुमारी, अनिता कुमारी, शांति उराँव, शिव उराँव, शांति देवी, तारामणि भगत, सुधा उराँव, सीमा मुन्नी मिंज आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।