Orange hindi lohardaga live

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने जताया गहरा शोक

By Team orangehindi

General
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने जताया गहरा शोक

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने जताया गहरा शोक

लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी ने झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुदीप्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके असमय निधन से झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन की खबर से कांग्रेसजनों में शोक की लहर है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुखैर भगत ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुदीप्य कुमार सोनू एक कर्मठ, संवेदनशील एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने कार्यों, संघर्ष और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनका असमय निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से झारखंड ने एक समर्पित जननेता को खो दिया है।

वहीं प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुदीप्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से हम सभी अत्यंत मर्माहत हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ झारखंड अलग राज्य आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाने वाले संघर्षशील नेता थे। झारखंड सरकार में रहते हुए उन्होंने अपने कार्यों एवं जनसेवा के माध्यम से एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनका निधन झारखंड के लिए एक बड़ी राजनीतिक एवं सामाजिक क्षति है।

लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों एवं समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति प्रकट करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे—

वारिस कुरैशी, मोहन दुबे, प्रकाश उरांव, शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, सत्यजीत सिंह, संदीप गुप्ता, सदरुल अंसारी, मुस्ताक अहमद, संतोष महतो, सनीयारों उरांव, संतोषी उरांव, संगीता उरांव, प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर, जुगल भगत, अनिल उरांव, यूनुस अंसारी, सत्यदेव भगत, अनीश अहमद, बुधदेव उरांव, सोनू कुरैशी, परवेज कुरैशी, परवेज सिद्दीकी, तारीक अनवर, संतोष उरांव, रबिन्द्र सिंह खेरवार, युवा कांग्रेस के दानिश अली, हरि भगत, शंभू प्रजापति, नंदकिशोर शुक्ला, मोज्जमील अंसारी, मुनीम अंसारी, रुतम अंसारी, मनौवर आलम, मंडल अध्यक्ष हामीद अंसारी, किशोर साहू, महताब आलम, सेराजुल अंसारी, सुशील उराँव, रामदेव उराँव, सुनील राम, वीणा कुमारी, असलम अंसारी, बुधवा उराँव सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता |

और पढ़ें