Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने विभिन्न स्थलों पर किया झंडोत्तोलन

By Team Lohardaga live

General
गणतंत्र दिवस पर राजेंद्र भवन में उपस्थित जिलाध्यक्ष  व अन्य कांग्रेसी

गणतंत्र दिवस पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

लोहरदगा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थलों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन में प्रातः 6.30 बजे, राजेन्द्र पार्क में 6.35 बजे तथा पॉवरगंज चौक में 6.40 बजे जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत द्वारा विधिवत रूप से तिरंगा फहराया गया।

इसके अलावा बरवाटोली, मिशन चौक, स्टेडियम एवं नन्दलाल +2 उच्च विद्यालय अर्रु में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोहों में भी जिलाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत केवल भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों के सपनों, संघर्षों और बलिदानों की पहचान है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है। समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्य ही हमारे लोकतंत्र की आधारशिला हैं।

उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के संघर्ष से प्राप्त यह गणतंत्र हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे नफरत से नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और आपसी सौहार्द से मजबूत किया जाना चाहिए। युवा पीढ़ी को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने सभी से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस के इस गौरवशाली अवसर पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व जिला महासचिव रितेश कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अंसारी, जिला बीएलए मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता, विशाल डूंगड़ूँग, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जसवाल, प्रदेश सेवादल सचिव प्रदीप विश्वकर्मा, रेहान अकतर, संजय नायक, गोपाल दत्ता, चन्दन गुप्ता, परवेज अहमद सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति अटूट आस्था के संकल्प के साथ किया गया।

Advertisement
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने विभिन्न स्थलों पर किया झंडोत्तोलन
Advertisement
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने विभिन्न स्थलों पर किया झंडोत्तोलन
Advertisement
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने विभिन्न स्थलों पर किया झंडोत्तोलन