लोहरदगा जिला प्रीमियर लीग चयन ट्रायल सम्पन्न
By Teem Lohardaga live

पहली बार 300 फुटबॉल खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 26 अक्टूबर को होगा जर्सी लॉन्च और चयनित खिलाड़ियों की घोषणा
लोहरदगा। जिला फुटबॉल संघ, लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित लोहरदगा जिला प्रीमियर लीग के चयन ट्रायल का आज सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पहली बार जिले के विभिन्न प्रखंडों सेन्हा, लोहरदगा, भंडरा, किस्को, कुरु, कैरो, पेशरार और नगर परिषद क्षेत्र से लगभग 300 फुटबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों के चयन के लिए एनआईएस कोच और पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी शशि कुमार जो चर्चिल ब्रदर्स क्लब से भी खेल चुके हैं, ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई।
सुबह से दिखा खिलाड़ियों में जोश और उत्साह
सुबह निर्धारित समय 7:00 बजे से ही खिलाड़ियों ने मैदान में पहुंचकर रिपोर्ट करना शुरू कर दिया। आयोजन समिति द्वारा सबसे पहले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद प्रत्येक प्रखंड की टीमों को अलग-अलग खेलाकर सेलेक्टर द्वारा खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई।
26 अक्टूबर को भव्य जर्सी लॉन्च और चयन सूची की घोषणा
सेलेक्टर द्वारा चयनित खिलाड़ियों की सूची 26 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसी दिन लोहरदगा जिला प्रीमियर लीग का जर्सी लॉन्च कार्यक्रम भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि यह अवसर जिले के फुटबॉल प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक होने वाला है।
आयोजन समिति का सराहनीय योगदान
चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में लोहरदगा प्रीमियर लीग के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ एवं साजिद अहमद के साथ-साथ विनय उरांव, मनोज तिर्की, मनोज उरांव, फूलदेव उरांव, वीरेंद्र यादव, तबारक अंसारी, रौशन मुंडा, सदीप उरांव, अनिल उरांव, दयानंद उरांव, प्रकाश उरांव, बालेश्वर उरांव, नंदकिशोर शुक्ला, राधेश्याम साहू, रुसतम असारी, गुलाम जिलानी, तारिक आलम, आरिफ खान, पंकज उरांव, अंकित कुमार टोप्पो, सूरज उरांव, वैभव खत्री, शंकर भगत, कमलेश उरांव, राजा लाल, संतोष उरांव, राजीव कुजूर, बिट्टू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
