Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का हुनर, 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

By Team orangehindi

General
लोहरदगा में युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का हुनर, 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
लोहरदगा में युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का हुनर, 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

लोहरदगा। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), लोहरदगा में बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाइल मरम्मत एवं सर्विस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एलडीएम लोहरदगा श्री दिवाकर सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि एसकेवीके इंचार्ज सुश्री सुनीता आइंद उपस्थित रहीं। अतिथियों ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षुओं को लगन एवं मेहनत के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल फोन की हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर संबंधी जानकारी, मोबाइल की सामान्य खराबियों की पहचान एवं मरम्मत, सर्विसिंग, उपकरणों के उपयोग तथा व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

एलडीएम श्री दिवाकर सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन लोगों की दैनिक जरूरत बन चुका है। ऐसे में मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एसकेवीके इंचार्ज सुश्री सुनीता आइंद ने भी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने तथा प्राप्त कौशल का उपयोग व्यवसाय शुरू करने में करने के लिए प्रेरित किया।

आरसेटी के निदेशक श्री सुरेश भगत ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें अपना मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विस सेंटर शुरू करने के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन, ग्राहक व्यवहार, बाजार सर्वेक्षण एवं व्यवसाय प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी।

संकाय दीपक कुमार ने कहा कि आने वाले 15 सितंबर से फास्ट फूड स्टॉल 25 सितम्बर से महिला ब्युटी पार्लर पर निशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जाना है जिसके लिए इक्छुक प्रतिभागी आर सेटी में आवेदन दे सकते है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना ।

और पढ़ें