Orange hindi lohardaga live

वोट चोरी के खिलाफ़ लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

By Team Lohardaga live

political
हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते विधायक

डॉ उरांव बोले वोट चोरी एक गंभीर मुद्दा, हमारे लोकतंत्र के लिए बन चुका है खतरा

हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात करते डॉ रामेश्वर उरांव

लोहरदगा। पूर्व मंत्री सह लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव ने आज जिले में वोट चोरी के खिलाफ़ जनजागरण अभियान के तहत हस्ताक्षर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम बरवाटोली स्थित विधायक कार्यालय से आरंभ हुआ, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। इसके साथ-साथ यह अभियान हिरही पंचायत के बराठपुर गांव और चिरी पंचायत के चिरी गांव में भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. उराँव ने कहा कि “वोट चोरी एक गंभीर मुद्दा है जो हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुका है। हमें अपने मताधिकार की रक्षा करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कई राज्यों में वोटर सूची में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई हैं, कर्नाटक जैसे राज्यों में एक ही घर से 100 वोटर सूची में पाए गए, यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार वोट चोरी के माध्यम से सत्ता में आई है। इसलिए चुनाव आयोग को डिजिटल वोटर लिस्ट को सार्वजनिक करना चाहिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

डॉ. उराँव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है, और जनता इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रही है। अभियान को पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा। जनता के बीच नारा दिया जा रहा है कि देश भर में एक ही शोर, वोट चोर गद्दी छोड़।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से

पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी, सहादत हुसैन, युवा जिलाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, सीमा प्रवीण, संजय नायक, अरशद अयूब, मनौवर आलम, विनोद खेरवार, रविंदर खेरवार, सत्यदेव भगत, इकरामूल अंसारी, सरिता देवी, विजय उराँव, हाजी सिकंदर अंसारी, अनिस अहमद, लालू उराँव, संगीता उराँव, रफ़ीक अंसारी, दीपक महतो, रेयाज अंसारी, क़िस्मती देवी, मुनिया देवी, एजाज़ अंसारी, मनोज टोप्पो, नारायण उराँव, कबीर अंसारी, बासुदेव उराँव, जयप्रकाश गुप्ता, अंसार अहमद, प्रमोद साहू, राम भंडारी उराँव, सरवर खान, महादेव उराँव, प्रवीण पांडेय, अल्ताफ़ अंसारी, जुनैद खान, राजा अंसारी, अनीता उराँव, सज्जाद अंसारी, आरिफ़ अंसारी, कृष्ण उराँव, इंद्रजीत भगत समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।