Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा सांसद ने राजस्थान में कांग्रेसजनों के साथ की बैठक

By Team Lohardaga live

political
कांग्रेसजनो के साथ बैठक करते सांसद

कहा योग्यता और मापदंड के आधार पर होगा जिला अध्यक्ष का चयन

लोहरदगा। सांसद सह केंद्रीय पर्यवेक्षक सुखदेव भगत ने राजस्थान दौरा के तीसरे दिन कई प्रखंडों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है कि जिला कांग्रेस कमेटी को ज्यादा से ज्यादा शक्ति दी जाए।

योग्यता और मापदंड के आधार पर होगा जिला अध्यक्ष का चयन

सुखदेव भगत ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चयन योग्यता और मापदंड के आधार पर किया जाएगा, जो सर्वमान्य होगा। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने के बाद कहा कि जो नाम सामने आए हैं, हम उनका पैनल बनाकर हाई कमान को सौपेंगे।

पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी

सुखदेव भगत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी तथा पूरी तन्मयता के साथ पार्टी का काम करना होगा। इस दौरान अन्य कांग्रेसी वक्ताओं ने भी संबोधित कर पार्टी संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया।