सांसदों की समीक्षा बैठक में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत हुए शामिल
By Team Lohardaga live

राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस लोकसभा पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में हुई महत्वपूर्ण बैठक, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित

लोहरदगा/नई दिल्ली नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में आज पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की एक महत्वपूर्ण रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी की संसदीय रणनीति, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी सत्र की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में लोहरदगा के सांसद श्री सुखदेव भगत भी शामिल हुए और उन्होंने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मुद्दों तथा पार्टी संगठन से संबंधित पहलुओं पर अपने विचार रखे।
इस समीक्षा बैठक को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, तथा कांग्रेस संसदीय दल के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने सांसदों को सदन में प्रभावी भागीदारी, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठनात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान सभी सांसदों को आगामी संसदीय कार्यवाही में सक्रिय भूमिका निभाने और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े रहने की अपील की गई। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि कांग्रेस को आने वाले महीनों में जनसरोकारों के मुद्दों पर मजबूत आवाज बनकर उभरना है।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और जनता की अपेक्षाओं से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया।
