Orange hindi lohardaga live

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लोहरदगा पुलिस ने किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन

By Teem Lohardaga live

Administrative
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारी

लोहरदगा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लोहरदगा पुलिस द्वारा जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके योगदान और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा श्री सादिक अनवर रिजवी ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कर्मनिष्ठा, राष्ट्रसेवा की भावना और एकता का संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकजुट होकर एक सशक्त, समरस और श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लें।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी तथा जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। दौड़ की शुरुआत लोहरदगा पुलिस लाइन से हुई और यह लोहरदगा शहरी क्षेत्र में संपन्न हुई। कार्यक्रम का सफल आयोजन उत्साह और एकता के वातावरण में किया गया।

इसके अलावा, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों भंडरा, कैरो, कूडू, सेन्हा, किस्को, पेशरार, सेरेंगदाग, जोबांग, बगडू तथा लोहरदगा में भी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के साथ वेदांत शंकर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, श्री समीर तिर्की, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सार्जेंट मेजर शेरु कुमार रंजन, सार्जेंट विवेक कुमार, सार्जेंट मुकेश कुमार तथा सभी थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।