Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा पुलिस ने जेजेएमपी के लिए छिपाई गई 87 गोलियां बरामद

By Team Lohardaga live

Crime
मीडिया के समक्ष आरोपियों को प्रस्तुत करते एसपी

पुलिस की कार्रवाई में दो व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बरामद हथियार

लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के लिये छुपाकर रखी गई बड़ी संख्या में गोलियां बरामद की हैं। इस अभियान में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक लोहरदगा सादिक अनवर रिज़वी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हेसवे बाज़ार टोली निवासी नसीम अंसारी जेजेएमपी संगठन के लिए काम करता है और उसके पास अवैध हथियार व कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी समीर कुमार तिर्की, डीएसपी सुधीर प्रसाद साह और सेन्हा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेसवे में छापामारी की।

छापामारी के दौरान नसीम अंसारी और श्यामलाल यादव को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि साके पहाड़ के पास अवैध हथियार और गोलियां छुपाई गई हैं। उनके निशानदेही पर की गई तलाशी में 7.65 एमएम पिस्तौल की दो गोली, इंसास राइफल की 82 गोलियां और 0.315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूरे मामले में सेन्हा थाना कांड संख्या 117/25 के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

छापामारी दल में डीएसपी समीर कुमार तिर्की, डीएसपी सुधीर प्रसाद साहू, थाना प्रभारी नीरज झा, एसआई अविनाश कुमार, अशर्फी बहेलिया, गोवर्धन तुरी समेत पुलिस के कई जवान शामिल थे।