Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में शुरू हुआ लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025, फुटबॉल के प्रति बढ़ेगा युवाओं का उत्साह

By Team Lohardaga live

Sport
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सांसद
फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी

लोहरदगा। राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तर्ज पर जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025 का भव्य शुभारंभ आज नदिया ग्राउंड में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत, उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने खिलाड़ियों का स्वागत कर और उनसे हाथ मिलाकर की।

जिले में पहली बार सांसद सुखदेव भगत की पहल पर इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अन्य देशों के खिलाड़ी भी मैदान पर नजर आएंगे, जिससे मुकाबले को और रोमांचक बनाया जाएगा।

टूर्नामेंट में जिले के सभी प्रखंडों के नाम पर 8 टीमें बनाई गई हैं, जो 10 नवंबर तक मैच खेलेंगी। विजेता टीम को कैश प्राइज दिया जाएगा, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोटरसाइकिल और आईफोन मोबाइल से सम्मानित किया जाएगा।

मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा, जब झारखंड से क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी निकल सकते हैं, तो निश्चित रूप से फुटबॉल के भी बड़े खिलाड़ी यहां से उभरेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि वे विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलकर अनुभव हासिल कर सकें और अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।