Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में पहली बार लोहरदगा प्रीमियर लीग का आयोजन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल सितारे होंगे शामिल

By Teem Lohardaga live

Sport
प्रेस वार्ता को संबोधित करते सांसद व अन्य
जारी पोस्टर

लोहरदगा: जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लोहरदगा प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की घोषणा लोहरदगा के सांसद एवं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की।

यह टूर्नामेंट 3 नवंबर से 10 नवंबर तक लोहरदगा के नदिया ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। आयोजन जिला फुटबॉल संघ के बैनर तले किया जा रहा है और यह फीफा के नियमों के अनुसार खेला जाएगा।

सांसद सुखदेव भगत ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले के सभी प्रखंडों के नाम पर कुल 8 टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, साथ ही विदेशी फुटबॉल खिलाड़ी भी भाग लेंगे। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य जिले के उभरते खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय अनुभव देना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में और ऊँचाइयों तक पहुँच सकें।

खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षित कोचों की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि युवा खिलाड़ी आधुनिक तकनीकों और खेल रणनीतियों को सीख सकें। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सभी टीमों की जर्सी, थीम सॉन्ग, और वीडियो टीज़र का औपचारिक लॉन्च किया जाएगा।

लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025 जिले के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है, जहां खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों के साथ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुनर देखने का मौका मिलेगा।