Orange hindi lohardaga live

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प

By Team Lohardaga live

Railway
लोहरदगा रेलवे स्टेशन

स्टेशन परिसर की दीवारों को झारखंडी कला, संस्कृति और सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है, जिससे स्टेशन की रौनक में चार चांद लग गए हैं।

स्टेशन परिसर में बनाई गई सोहराई कलाकृति

लोहरदगा। अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल होने के बाद लोहरदगा रेलवे स्टेशन को आधुनिक और हाइटेक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से चल रहा है।

लोहरदगा रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन होता है। प्रतिदिन हजारों यात्री यहां पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के लिए रेलवे ने व्यापक बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया है।

स्टेशन परिसर की दीवारों को झारखंडी कला, संस्कृति और सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है, जिससे स्टेशन की रौनक में चार चांद लग गए हैं। साथ ही यात्रियों के लिए नया यात्री शेड, लिफ्ट, वीआईपी लॉज, एसी वेटिंग रूम, विस्तृत प्लेटफॉर्म, दिव्यांगों के लिए विशेष टिकट काउंटर और रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे स्टेशन परिसर में 24 हाइटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्टेशन परिसर की सड़कें, कॉरिडोर और पार्किंग क्षेत्र को भी बेहतर बनाया जा रहा है।

इन सभी सुधार कार्यों के पूरा होने के बाद लोहरदगा रेलवे स्टेशन न केवल यात्रियों की सुविधाओं के लिए जाना जाएगा, बल्कि झारखंडी कला-संस्कृति का प्रतीक स्थल भी बनेगा।