लोहरदगा ने गढ़वा को हराकर जीता अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप
By Teem Lohardaga live

लोहरदगा। जिला फुटबॉल संघ लोहरदगा के तत्वाधान में नदिया स्कूल मिनी स्टेडियम में आयोजित अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लोहरदगा और गढ़वा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लोहरदगा ने गढ़वा को पराजित कर अपने जोन का खिताब अपने नाम किया।
मैच से पूर्व मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ईश्वर सरकार और अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और लक्ष्य तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
विजेता लोहरदगा टीम को मुख्य अतिथि अभिनव सिद्धार्थ द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में साजीद अहमद, चंगू मनोज भगत, रफीक अंसारी, विनय उरांव, तबारक हुसैन, मनोज सोन तिर्की, तारीख अनवर, पाहियास टोप्पो, जॉनसन मिंज, संजय भगत, विनोद उरांव, नुसरत अंसारी, गुलाम जिलानी, लच्छू उरांव, बासु उरांव, मनवीर, सदीप सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
मैच के निर्णायक भीम मुर्मू (जमशेदपुर), अजीताभ भेंगरा (रांची), शिवानंद राम (खूंटी), अर्जुन उरांव (रांची) तथा मैच कमिश्नर जॉन वेसले मिंज (गुमला) थे।
