Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा की बेटी दीक्षा को राष्ट्रीय सेवा योजना में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रपति हाथों मिला एनएसएस का सर्वोच्च सम्मान

By Team lohardaga live

achievement
सम्मानित छात्रा दीक्षा कुमारी

लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत उगरा गांव निवासी दीक्षा कुमारी रांची विमेंस कॉलेज की एमए फाइनल ईयर की छात्रा हैं

लोहरदगा। लोहरदगा जिले की बेटी दीक्षा कुमारी को राष्ट्रीय सेवा योजना में बेहतर सामाजिक कार्य और समाज में जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला एनएसएस का सर्वोच्च सम्मान। वही राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने के बाद दीक्षा के लोहरदगा पहुंचे पर लोहरदगा रेलवे स्टेशन में भाजपा के नेताओं और स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर और बुके देकर भव्य स्वागत किया। दीक्षा कुमारी रांची विमेंस कॉलेज की एम ए फाइनल ईयर की छात्रा हैं और वह लोहरदगा के उगरा के रहने वाली है। दीक्षा की इस उपलब्धि ने जिले के साथ साथ राज्य का मान बढ़ाया है। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई से जुड़ी दीक्षा कुमारी के लगातार समाजसेवा और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, साक्षरता अभियान, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान के साथ राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं में हिस्सा लेकर लोगो को जागरूक करने का कार्य लगातार करती आ रही है इसी को लेकर 6 अक्टूबर को दीक्षा को राष्ट्रपति के हाथों रजत पदक, प्रमाण पत्र और एक लाख रुपए के राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगो ने कहा जिले की बेटी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना बड़ी बात है इससे जिले में उत्साह है लोग दीक्षा के कार्यों को सराहना कर रहे हैं।