Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाओं की हुई समीक्षा

By Team Lohardaga live

Administrative
लोहरदगा के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाओं की हुई समीक्षा

निदेशक ने बिटपी व सेन्हा के विद्यालयों का लिया जायजा, सुधार के दिए निर्देश

लोहरदगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में गुरुवार को निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) मनोज रंजन कुमार ने राजकीयकृत प्लस-2 उच्च विद्यालय, बिटपी (भंडरा) तथा पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), सेन्हा का निरीक्षण किया। जिले में कुल नौ पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के अभिलेख, पंजी, दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर, लर्निंग आउटकम, खेलकूद गतिविधियां, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल शिक्षा तथा एआई आधारित प्रशिक्षण की भी समीक्षा की गई।

निदेशक ने विद्यालय परिसर, भवन, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, कक्षाओं, व्यावसायिक शिक्षा, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाओं और खेल सामग्री का निरीक्षण करते हुए संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं वार्डन को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिजीत कुमार, एडीपीओ मोनिदीपा बनर्जी, एपीओ एमलीन सुरीन, क्षेत्र प्रबंधक आकाश कुमार, गौरव पांडेय सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।