Orange hindi lohardaga live

बिहार चुनाव में चमकेगा लोहरदगा का सितारा, कांग्रेस ने सांसद सुखदेव भगत को बनाया स्टार प्रचारक

By Team Lohardaga live

political
सांसद सुखदेव भगत

लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुखदेव भगत को कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस बात की आधिकारिक घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने की।

सांसद सुखदेव भगत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त वक्ता और प्रभावशाली नेता के रूप में पहचान बनाई है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क कौशल को देखते हुए उन्हें पहले भी संगठन सृजन अभियान के तहत गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया था।

इतना ही नहीं, उन्हें पांच राज्यों के कांग्रेस संसदीय दल (सीपीसी) की राज्य समिति का संयोजक भी बनाया गया था, जो लोहरदगा जिले और झारखंड कांग्रेस के लिए गर्व की बात है।

अब बिहार विधानसभा चुनाव में सांसद सुखदेव भगत तूफानी दौरे पर निकलने वाले हैं, जहां वे कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रभावशाली प्रचार अभियान चलाएंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भगत के भाषणों का जादू और जमीनी जुड़ाव इस चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान को नई ऊर्जा देगा।