Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा की सुविज्ञा कुमारी बनीं AKFI टेक्निकल ऑफिशियल

By Team Lohardaga live

Sport
लोहरदगा की सुविज्ञा कुमारी बनीं AKFI टेक्निकल ऑफिशियल

राष्ट्रीय स्तर पर मैच ऑफिशियल बनने की दिशा में हासिल की बड़ी सफलता

लोहरदगा। जिले की प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सुविज्ञा कुमारी ने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा आयोजित टेक्निकल ऑफिशियल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल जगत और कबड्डी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

बोकारो में 3 से 5 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय टेक्निकल ऑफिशियल प्रशिक्षण एवं परीक्षा में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के बाद आयोजित परीक्षा में सुविज्ञा कुमारी ने सफलता हासिल कर AKFI प्रमाणित टेक्निकल ऑफिशियल बनने का गौरव प्राप्त किया।

सुविज्ञा कुमारी इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी, राष्ट्रीय कबड्डी टीम की कोच तथा राज्य स्तरीय कबड्डी ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब AKFI से प्रमाणित टेक्निकल ऑफिशियल बनने के बाद उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिताओं में मैच ऑफिशियल के रूप में जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा।

उनकी इस उपलब्धि को लोहरदगा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खेल प्रेमियों ने इसे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया। उनके गुरु मदन मोहन पांडेय, रीता पांडेय, मनोज्ञा पांडेय, रामस्वरूप प्रसाद तथा कोच प्रकाशित मिंज ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।