जेएनवी नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में लोहरदगा की सुविज्ञा और प्रकाशीत टेक्निकल ऑफिशियल चयनित
By Team orange hindi

लोहरदगा। जिले के खेल जगत के लिए गौरव की बात है कि सुविज्ञा कुमारी एवं प्रकाशीत मिंज का चयन जेएनवी नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारोबिशा में 24 से 26 अगस्त तक किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी और कोच के रूप में अनुभव रखने वाली सुविज्ञा एवं प्रकाशीत को प्रतियोगिता के संचालन की तकनीकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दोनों के चयन पर परिवार, गुरुजनों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। उनके गुरु मदन मोहन पांडेय, रीता पांडेय, मनोग्या पांडेय एवं रामस्वरूप प्रसाद ने इसे लोहरदगा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।