Orange hindi lohardaga live

पतराटोली में श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति की महाआरती, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

By Team orangehindi

General
पतराटोली में श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति की महाआरती, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

मां दुर्गा की आराधना में जुटे भक्त, अमृत केयर हॉस्पिटल के चेयरपर्सन बतेश्वर साहू ने कहा—मां अंबे की सेवा सौभाग्य की बात

लोहरदगा। शहर के पतराटोली में श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना, महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित बेनी माधव पाठक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पूजा में यजमान शिबू सिंह अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर कौशल सिंह, ज्योति सिंह और रानी कुमारी समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भी मां दुर्गा की आराधना की।

कार्यक्रम के दौरान अमृत केयर हॉस्पिटल के चेयरपर्सन बतेश्वर साहू, उनकी पत्नी अमृत देवी और पोती आदिया की सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बिट्टू साहू का भी सहयोग रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर बतेश्वर साहू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मां अंबे की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, सेवा और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कुमार सुमन साहू सहित बिनोद साहू, सोहन साहू, रौशन गुप्ता, प्रभात कुमार भगत, बिनोद सिंह, सुरेश ठाकुर, दिलीप सिंह, कमला देवी, निधिकांत प्रसाद, बिमलकांत सिंह, मनोज कुमार गुप्ता (मन्ना), धर्मदेव विश्वकर्मा, विक्रम सिंह, अनिल साहू, रौशन कुमार, संजीव शर्मा, जुगल साहू, कुंदन साहू, अभिषेक साहू, हिमांशु कुमार और निशांत राज समेत समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

और पढ़ें