महात्मा गांधी का जीवन हम सभी के लिए सत्य, अहिंसा और त्याग का आदर्श :- सुखैर भगत
By Team Lohardaga Live


लोहरदगा। जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में गुरुवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हम सभी के लिए सत्य, अहिंसा और त्याग का आदर्श है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने दिखाया कि प्रेम और करुणा से भी अन्याय और गुलामी की जंजीरों को तोड़ा जा सकता है। आज उनके सिद्धांत हमें प्रेरित करते हैं कि हम समाज में भाईचारा और शांति कायम रखें।
प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि गांधी जी ने हमें अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर आजादी दिलाई। उनका जीवन इस बात का संदेश है कि सच्ची देशभक्ति त्याग और सेवा में है। आज हमें भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव सलीम अंसारी, प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मो. सगीर अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, प्रदेश सेवादल महासचिव प्रदीप विश्वकर्मा, जिला सचिव नंदकिशोर दिनेश गुप्ता, शुक्ला, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, सत्यदेव भगत, सेवादल जिलाध्यक्ष शंभू प्रजापति, स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, मुजम्मिल अंसारी, राजू कुरैशी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा परवीन, मंडल अध्यक्ष रामदेव उरांव, हामीद अंसारी, महताब आलम, शेखर भगत, NSUI जिलाध्यक्ष मनोहर सवाहरत हुसैन आलम, कमरुल अंसारी, सेवादल प्रखंड अध्यक्ष लाल राजेश साहदेव, नीरज टोप्पो, मोहम्मद मुन्ना, सरिता देवी, जगदीश प्रजापति, मो0 दानिश अली, मो0 अल्तमश, आशिफ अंसारी, असरफ अंसारी, रऊफ खान, बबिता देवी, रामप्यारी उरांव, सईद अंसारी, इदरीश अंसारी मोहम्मद खान, मदन प्रसाद कुमार समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
