राजस्थान में संगठन को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य : सुखदेव भगत
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। सांसद सह राजस्थान राज्य के एआईसीसी ऑब्जर्वर श्री सुखदेव भगत संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान पहुंचे। राजसमंद जिले में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
सांसद भगत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के निर्देश पर राजस्थान में भी गुजरात, मध्यप्रदेश और झारखंड की तर्ज पर सभी जिलों में जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में जिला एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय ली जाएगी, ताकि आम कार्यकर्ताओं की आवाज आलाकमान तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जिले में छह नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। इनमें से वही व्यक्ति जिला अध्यक्ष बनेगा, जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हो और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता रखता हो।
