हेसल मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
By Team orangehindi

मृतक की पहचान में जुटी सदर थाना पुलिस, डंपिंग यार्ड के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर भी नजर
लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के हेसल मुख्य पथ पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने झारखंड चौकीदार-दफादार संघ के जिला अध्यक्ष शमशुल अंसारी को दी। सूचना मिलते ही शमशुल अंसारी पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
हादसा किस वाहन से हुआ और मृतक की पहचान क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हेसल मुख्य पथ के आसपास डंपिंग यार्ड होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। पुलिस घटना के कारणों और दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
सदर थाना पुलिस ने सुबह करीब 7:30 बजे लोगों से मृतक की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल सदर थाना को सूचित करें।