करमा पर्व पर ग्रामीणों को बांटे गए मांदर, लोक संस्कृति को संरक्षण का संदेश
By Team orangehindi

लोहरदगा | करमा पर्व के अवसर पर समाजसेवी सह कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने शनिवार को विधायक कार्यालय, लोहरदगा में लोहरदगा, कुड़ू एवं कैरो प्रखंड के ग्रामीणों के बीच पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
रोहित उरांव ने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के प्रेम, प्रकृति और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे पर्व हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि पर्व की खुशियों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो और पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोग मिले।
मांदर वितरण के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए रोहित उरांव के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, विशाल डुंगडुंग, असलम अंसारी, जोगेंद्र उरांव, शिवचंद भगत, मुनिता उरांव, सुनीता उरांव, नंदलाल उरांव, मनमथ उरांव, वीरेंद्र उरांव, विजय भगत, सकिम अंसारी, धीरज उरांव, लक्ष्मण उरांव, राजू उरांव, भंगा भगत, कृष्णा उरांव, परिखा मुंडा, परमेश्वरी देवी, नेहा कुजूर समेत अन्य उपस्थित