कई थाना प्रभारियों का तबादला, पुलिस महकमे में फेरबदल
By Team orangehindi
सेन्हा, कुडू, किस्को, बगड़ू और कैरो समेत लोहरदगा थाना में नए अधिकारियों की पदस्थापना
लोहरदगा। जिले के पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के तहत विभिन्न थानों में नए प्रभारियों की पदस्थापना की गई है।
स्थानांतरण के अनुसार लोहरदगा थाना से मनोज कुमार को सेन्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार को तकनीकी शाखा में भेजा गया है, जबकि तकनीकी शाखा प्रभारी वारिस हुसैन को किस्को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा का स्थानांतरण कुडू थाना प्रभारी के पद पर किया गया है। वहीं किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु को लोहरदगा थाना भेजा गया है। बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार की पदस्थापना भी लोहरदगा थाना में की गई है।
इसके अलावा सेन्हा थाना में पदस्थापित अविनाश राम को बगड़ू थाना प्रभारी बनाया गया है। कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी का स्थानांतरण सेन्हा थाना किया गया है। वहीं लोहरदगा थाना में पदस्थापित रवि रंजन कुमार को कैरो थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों के इस फेरबदल से जिले के विभिन्न थानों की कमान में बदलाव हुआ है। संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार योगदान देने का निर्देश दिया गया है।