सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम, युवाओं की होगी भागीदारी : सुखदेव भगत
By Team lohardaga live

सरदार@150 समारोह को लेकर सांसद और उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता बोले 31 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक देश के सभी जिला में एकता पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी
लोहरदगा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरदार@150 समारोह के आयोजन को लेकर लोकसभा सांसद सुखदेव भगत और उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा प्रेस वार्ता समाहरणालय सभाकक्ष में की गई। प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती देशभर में धूमधाम से मनायी जाएगी। इस अवसर पर भारत सरकार की ओर से कई तरह की कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निर्देश प्राप्त हैं। इसमें 31 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक देश के सभी जिला में एकता पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।इन पदयात्राओं के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, महिला सशक्तिकरण शिविर, योग एवं स्वास्थ्य शिविर और कई तरह के सामुदायिक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, शैक्षिक संगोष्ठी और कार्यशालाएं, वाद विवाद प्रतियोगिताएं, स्वेदेशी मेला, कला/पोस्टर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में युवाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
*नई पीढ़ी मेें देशभक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता जरूरी*
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सरदार एट 150 समारोह के जरिये नई पीढ़ी में देशभक्ति, एकता और आत्मनिर्भर भरना है। सरदार पटेल में अपने कार्यों में जरिये एकता, अखण्डता और आत्मनिर्भरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। हमें उन्हीं के कार्यों को आगे बढ़ाना है। युवाओं में नशामुक्त जीवन और स्वच्छता का संदेश भी फैलाना है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी सपना रहा है। सरदार पटेल में महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर खेड़ा सत्याग्रह में सक्रिय भूमिका निभायी। बाद में वे असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन, बर्दोली सत्योग्रह में भी महत्वपूर्ण नेतृत्व किया। बाद में उन्होंने प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में 500 से अधिक रियासतों को देश में मिलाकर देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया।
*सरदार पटेल का जीवन आज भी प्रेरणस्त्रोत : डॉ ताराचंद*
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन आज भी सभी के प्रेरणास्त्रोत है। यह पूरा समारोह उनकी जीवनगाथा और उनकी अमिट विरासत को समर्पित है। इस समारोह के जरिये उनके द्वारा किये गये कार्यों को हम विभिन्न कार्यों के जरिये याद करें जिन्होंने भारत को एक मजबूत राष्ट्र और एकसूत्र में बांधने में अपनी भूमिका निभायी। इस समारोह में युवाओं को भागीदारी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि युवा ही देश के भविष्य हैं। प्रेस वार्ता में सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा, माई भारत पोर्टल के अब्दुल फारूक समेत अन्य उपस्थित थे।
