Orange hindi lohardaga live

झारखंड पठारी चंदवा लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों ने हेसल स्थित अनलोडिंग परिसर का किया दौरा

By Team Lohardaga live

Business
दौरे के दौरान उपस्थित संगठन के सदस्य

लोहरदगा। झारखंड पठारी चंदवा लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों ने हेसल स्थित अनलोडिंग परिसर का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने साइडिंग परिसर की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जर्जर सड़क, प्याऊ और शेड जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसोसिएशन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि वे स्थानीय ट्रक ऑनर्स के हितों के खिलाफ किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही, उन्होंने उचित भाड़ा तय न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि हेसल साइडिंग में कार्य बाधित करने का निर्णय नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान जरूरी है।

बैठक के दौरान, लॉजिस्टिक्स हेड अभिषेक कुमार से फोन पर वार्ता के बाद, साइडिंग इंचार्ज ने तत्काल लेटराइज जर्जर सड़क पर डाला और मरम्मत कार्य शुरू कराया। इसके अलावा, लॉजिस्टिक्स हेड ने बताया कि बहुत जल्द NKCPL का कार्यालय लोहरदगा में खुलने जा रहा है।

इस दौरे में एसोसिएशन के विभिन्न सदस्य शामिल थे, जिनमें अनवर अंसारी, गोल्डन कुरेशी, खुर्शीद अंसारी, साजिद खान, मजीद चौधरी, काजू कुरैशी, इरशाद अहमद और जफर इकबाल प्रमुख थे।

एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट रहने का निर्णय लिया है।