करम पर्व पर संस्कृति और नारी सम्मान का संदेश, माता-बहनों को बांटी गई सांस्कृतिक साड़ियां
By Team orangehindi

कुडू के तान अखाड़ा व पतरा टोली में सुखैर भगत ने आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और
सामाजिक एकता का दिया संदेश
लोहरदगा। प्रकृति एवं आदिवासी संस्कृति के प्रमुख पर्व करम के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लोहरदगा के जिलाध्यक्ष एवं चाला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुखैर भगत ने शुक्रवार को कुडू प्रखंड के तान अखाड़ा एवं पतरा टोली गांव में कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी समाज की महिलाओं के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था और पारंपरिक जीवन मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पारंपरिक वेशभूषा और अखाड़ा संस्कृति उसकी विशिष्ट पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण इसी परंपरा और महिला सम्मान के प्रति आदर का प्रतीक है।
सुखैर भगत ने कहा कि करम पर्व समाज को प्रकृति संरक्षण, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में जिला महासचिव सलीम बड़े अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, जिला महासचिव संतोषी उरांव, स्वाति महली, तारों उरांव, प्रमिला उरांव, राधा भगत, रोहित भगत, मंटू पहान, खादिया पुजार, बिहारी उरांव, धनिया उरांव, अनीता उरांव, सुनीता उरांव, चांदनी कुमारी, नीरू भगत, नीलमनी भगत, असानूर जमन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।